Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Encroachment will be removed from the roadside

Sant Kabir Nagar News: सड़क किनारे से हटेगा अतिक्रमण

Thu, 05 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Encroachment will be removed from the roadside
संतकबीरनगर। उपजिलाधिकारी हृदय राम त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी प्रियमराज शेखर पांडेय द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविंद शर्मा की उपस्थिति में सेमरियावां बाजार में व्यापारियों के साथ बैठक की गई। बाजार में आए दिन लगने वाले जाम एवं यातायात समस्या के समाधान के संबंध चर्चा की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों द्वारा बाजार में अतिक्रमण हटाने, सड़क मार्ग को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित व्यापारियों से अपील की गई कि वे सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें तथा प्रशासन का सहयोग करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहभागिता करें, जिससे आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बाजार के प्रमुख तिराहों एवं प्रत्येक दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने हेतु अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed