फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Encroachment subsided

विरोध के बीच हटा अतिक्रमण

Wed, 10 May 2017 11:03 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 10 May 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Encroachment subsided
नगर पालिका परिषद व प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर बुधवार को शहर से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान शहर के मुख्य मार्ग की दोनों पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही पटरी दुकानदारों की हिदायत दी कि दुबारा अतिक्रमण न करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच कुछ दुकानदारों ने व्यापारी नेताओं के साथ अतिक्रमण हटाने का विरोध किया। व्यापारियों का कहना था कि रोज-रोज अभियान चलाने की जगह एक बार ही चिह्नित कर अतिक्रमण हटवाया दिया जाए, ताकि व्यापारियों को परेशानी न हो। 
विज्ञापन


बुधवार को तहसीलदार आरके पांडेय के नेतृत्व में नगर पालिका के कर्मचारी व पुलिस कर्मियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। इस दौरान मेंहदावल बाईपास, मेंहदावल तिराहा, मुखलिसपुर तिराहा, गोलाबाजार आदि क्षेत्रों में सड़क की दोनों पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान कुछ ठेले वालों ने सड़क तक दुकानें लगी रखीं थी, उन्हें पीछे हटवाने के साथ ही सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन


अभियान के दौरान गोलाबाजार में भाजपा नेता श्याम सुंदर वर्मा, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, बनार्जी लाल अग्रहरि, सत्य प्रकाश, घनश्याम दास आदि के नेतृत्व में व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। इन लोगों का कहना था कि आए दिन अभियान चलाकर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है।प्रशासन को चाहिए कि एक ही बार चिह्नित कर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवा दिया जाए और यह तय कर दिया जाए कि कहां तक दुकानें लगाई जाएं। बाद में अधिकारियों से वार्ता के बाद व्यापारी शांत हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed