फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   encroachment in market

Sant Kabir Nagar News: चार मीटर की पटरी के साथ ही सड़क तक लगा दीं दुकानें

Mon, 08 Jan 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
encroachment in market
गाेलाबाजार में सड़क की पटरी पर लगे पाटरी पर लगे पोल के आगे तक किया गया अतिक्रमण।संवाद
फोटो सहित
विज्ञापन

बिजली के पोल की आड़ में लग रहीं दुकानें, परेशान हो रहे लोग
प्रभावित हो रही यातायात व्यवस्था, पालिका सुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के गोला बाजार समेत अन्य जगहों पर लोगों ने सड़कों पर अतिक्रमण कर लिया है। कहीं बिजली के खंभे की आड़ में तो कहीं चार फीट पटरी के साथ ही सड़क तक दुकानें सज रही हैं। इससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण अभियान चलाने में अभी तक सुस्त है।

खलीलाबाद शहर की मुख्य सड़क पूर्व में संकरी थी, लेकिन बाद में सड़क का चौड़ीकरण हो गया। इससे पटरी कहीं तीन मीटर तो कहीं चार मीटर रह गई है। सड़क की इन पटरियों पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। बाकायदा छाजन डालकर दुकानें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

हद तो यह है कि शहर की हृदयस्थली गोलाबाजार में सड़क तक दुकानें लगाई जा रही हैं। इसके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। खासकर स्कूलों की छुट्टी होने पर शहर में जाम लग जाता है। इससे लोगों को घंटों जाम में फंस कर समय बर्बाद करना पड़ता है। यातायात पुलिस के लोग लोगों को हटाने के लिए कदम उठाते हैं, लेकिन पटरियों पर लगे बिजली के पोल की आड़ में दुकानदार जमे रहते हैं। इससे समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में आने वाले राकेश कुमार, प्रेमचंद्र, दिनेश आदि ने कहा कि शहर की पटरियों के साथ ही सड़क तक दुकानें लग रही हैं। इसके कारण आने-जाने में परेशानी खड़ी हो रही है। सामान खरीदने के लिए शहर आने पर पटरी पर इतनी भी जगह नहीं मिलती कि वहां पर वाहन खड़ा किया जा सके।

अतिक्रमण हटाने में गंभीर नहीं पालिका
नगर पालिका प्रशासन ने करीब एक साल से अतिक्रमण हटाने का अभियान नहीं चलाया है। पालिका की इस सुस्ती के कारण अतिक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। शहर के गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, आजाद चौक आदि क्षेत्रों में अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है।

ठेला वालों ने और बढ़ाई मुसीबत
फल बेचने वाले लोग जहां कहीं पर भी थोड़ी जगह दिख रही है, वहां ठेला लगा ले रहे हैं। इसके कारण समस्या और बढ़ गई है। कुछ फल विक्रेताओं ने तो स्थायी रूप से ठेला लगा रखा है। ऐसे में वाहनों को मोड़ने के लिए भी जगह नहीं मिल पा रही है।


जल्द चलेगा अभियान
शहर में जगह-जगह सड़क की पटरियों और सड़क तक अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है। इसके बाद जल्द ही अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जो लोग स्वेच्छा से दुकानें पीछे नहीं कर रहे हैं, उनका सामान अभियान के दौरान जब्त किया जाएगा।
-जगत जायसवाल, चेयरमैन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed