फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   encroachment demolished in mudadih

चकमार्ग व गड़ही को अतिक्रमण मुक्त कराया

Sat, 10 Feb 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Feb 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
encroachment demolished in mudadih
मूड़ाडीहाखुर्द गांव स्थित प्राथमिक स्कूल परिसर में राजस्व विभाग व दुधारा पुलिस की टीम ने चौपाल लगा - फोटो : अमर उजाला
बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक के मूड़ाडीहाखुर्द गांव स्थित प्राथमिक स्कूल परिसर में राजस्व विभाग व दुधारा पुलिस की टीम ने चौपाल लगाकर जन समस्याओं का निस्तारण किया। चौपाल में लोगों ने राजस्व संबंधी खतौनी, वरासत, सीवान चकमार्ग व गांव की जमीन पर कब्जे की शिकायत की। राजस्व टीम ने आम आदमी बीमा योजना के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक सुधाकर पांडेय ने बताया कि चौपाल में गांववालों ने सीवान के दो चकमार्गों पर अतिक्रमण की शिकायत की। पुलिस व राजस्व टीम ने चकमार्ग की पैमाइश की और अतिक्रमण को हटवाया गया। गांव की गड़ही में राम शंकर द्वारा ईंट की दीवार बना लेने से जल निकासी की समस्या बताई गई।
विज्ञापन


गड़ही को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। गांव में स्थित तीनों मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगाने के लिए अनुमति ली गई। असंक्रमणीय से संक्रमणीय भूमिधर के लिए पांच लाभार्थी को चिह्नित कर पत्रावली अधिकारियों को भेजी गई। राजस्व निरीक्षक सुधाकर पांडेय ने लोगों को आम आदमी बीमा योजना के बारे में बताया। इस दौरान पुलिस विभाग से घनश्याम यादव, दीनानाथ, लेखपाल राजेश चौधरी, हरिशंकर, राधे श्याम, नेबूलाल, प्रधान अबुल वफा, कलीमुल्ला चौधरी, महताब आलम, अफजाल अहमद, मो इरफान, हरिराम, इंदजीत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed