फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   encompass Collectorate of scavengers.

सफाई कर्मचारियों का कलेक्ट्रेट पर धरना

Fri, 21 Oct 2016 11:28 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Fri, 21 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
encompass Collectorate of scavengers.
कलेक्ट्रेट में धरना देते सफाई कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों के मांगों की अनेदखी कर रही है। चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। धरना के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम  को दिया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि गांवों में सफाई करने के बाद बावजूद ग्राम प्रधान उपेक्षा की दृष्टि से देखते है, इसलिए सफाई कर्मचारियों को ग्राम प्रधानों के नियंत्रण से मुक्त किया जाए और पेरोल व्यवस्था समाप्त की जाए। जिला मंत्री नरेंद्र कुमार ने कहा कि जब भी संघ ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी और अपनी ताकत का अहसास कराया तो प्रशासन हमारी बातों को सुनने के लिए विवश हुआ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप पाल ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी समर्पित भाव से काम करते हैं, लेकिन सरकार हमारी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। 
विज्ञापन


ट्रेड कौंसिल के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि ग्रामीफ सफाई कर्मचारियों के मृतक होने की दशा में इनके आश्रित परिवार को नौकरी दी जाए तथा परिवार के सदस्य को पेंशन देने का कार्य किया जाए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री रामभजन यादव ने कहा कि निदेशालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर न्याय पंचायत वार सफाई कर्मचारियों के सुपरविजन के लिए सुपरवाइजर पर सृजित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने में दिलीप चौधरी, ज्ञान प्रकाश, सीताराम, राजेश कुुमार, अखिलेश कुमार, विनोद चौधरी, संतराम यादव, सदानंद चौधरी, महेंद्र, चंदगीराम, ओम प्रकाश, लालचंद्र चौधरी, सुनील सिंह, पुष्पा देवी, रामपाल, मृत्युजय, सुजीत कुमार, छट्ठू प्रसाद, बाबूराम, अमित कुमार, राजेश कुमार, विनोद कुमार, तीजू प्रसाद, मनोज कुमार यादव, राम नरेश आदि लोग शामिल रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed