फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   employment server protested on collectorate

रोजगार सेवकों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Mon, 02 May 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर Updated Mon, 02 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
employment server protested on collectorate
अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते रोजगार सेवक संघ के लोग। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रोजगार सेवकों ने नियमितीकरण करण की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट     पर प्रदर्शन किया। इस दौरान रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि उच्चस्तरीय कमेटी जो एपीसी की अध्यक्षता में गठित है ग्राम रोजगार सेवकों के नियमितीकरण के संबंध में कमेेटी जल्द से जल्द फैसला ले।
विज्ञापन


अगर तीन मई को जो कमेटी की तीसरी बैठक निर्धारित है, कमेटी द्वारा ग्राम रोजगार सेवकों के नियमितीकरण के पक्ष में यदि फैसला नहीं लिया जाता है तो आने वाले 16 मई को ग्राम रोजगार सेवक लखनऊ में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के समस्त रोजगार सेवक लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में तब तक प्रदर्शन करेंगे जब तक शासन द्वारा नियमितीकरण के पक्ष में शासनादेश जारी नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सैकड़ों रोजगार सेवक आत्म हत्या आदि तमाम ऐसे कदम उठा चुके हैं।


ऐसी स्थिति में प्रदेश सरकार को नियमित कर जल्द से जल्द शासनादेश जारी करना चाहिए। इस अवसर पर विरेंद्र यादव, विजय चौधरी, रामपाल, छोटेलाल, शाकिब अंसारी, मोहम्मद अयूब, अली असगर, केशव सहाय, रामराज, आफताब आलम, गणेश, अर्जुन, सुषमा, रेनू सिंह, अनीता यादव, शमशाद, राजीव राम, प्रतिभा मिश्र, किरन गौड़, ज्ञानदास चौरसिया, राम आशीष समेत अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed