{"_id":"67cb3e2c0cffbaed820807d4","slug":"employees-removing-encroachment-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129611-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रशासन ने शिव मंदिर की भूमि से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रशासन ने शिव मंदिर की भूमि से हटवाया अतिक्रमण
Sat, 08 Mar 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाते कर्मचारी।
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के एक मोहल्ले में शिव मंदिर की भूमि पर लंबे समय से किए गए अवैध कब्जे को नगर पंचायत प्रशासन ने बलपूर्वक हटवा दिया। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने की स्थिति में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मेंहदावल नगर पंचायत के रुईहट्टा मोहल्ले में शिव मंदिर स्थित है। यहां पर मोहल्ले के लोग पूजा अर्चना के लिए लंबे समय से जाते रहे हैं। कुछ समय पूर्व से कस्बे के ही कुछ लोगों के द्वारा पक्का निर्माण करके मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया था।
मोहल्ले के लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मामले की शिकायत की थी। तहसील प्रशासन के द्वारा पैमाइश के बाद अवैध कब्जे की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था। लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया।
विज्ञापन
शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार व नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पक्का अतिक्रमण ध्वस्त कराते हुए मंदिर की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि मंदिर की भूमि से अवैध कब्जा हटवा दिया गया है। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है, दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।