{"_id":"617d97d78f5b1133ed12dc23","slug":"employees-of-irrigation-department-staged-dharna-khalilabad-news-gkp4148598138","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन विसंगति दूर करने व पुरानी पेंशन बहाली के लिए सिंचाई कर्मियों ने एक्सईएन कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन विसंगति दूर करने व पुरानी पेंशन बहाली के लिए सिंचाई कर्मियों ने एक्सईएन कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सिंचाई संघ के आह्वान पर शनिवार को सींच पर्यवेक्षकों, सींचपालों व नलकूप चालकों ने अधिशासी अभियंता नलकूप खंड के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम भजन यादव की अध्यक्षता में धरना दिया। इस दौरान कर्मियों ने वेतन विसंगति दूर करने व पुरानी पेंशन बहाली की मांग किया।
जिलाध्यक्ष राम भजन यादव ने कहा कि विभागीय अधिकारी विभाग की अचल संपत्तियों की सुरक्षा नहीं कर रहे हैं। इसके कारण अराजक तत्व उस पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पुरानी पेंशन प्रदान करने की मांग की। कहा कि सींचपाल, सींच पर्यवेक्षक व नलकूप चालकों की विनियमितीकण के पूर्व की सेवाओं को जोड़कर पेंशन का निर्धारण किया जाना चाहिए। संगठन के जिला मंत्री अनिल मिश्र ने वेतन विसंगति दूर करते हुए नलकूप चालकों व सींचपालों को ग्रेड वेतन 2400 तथा सींच पर्यवेक्षकों को 2800 ग्रेड पे देने की मांग की। उन्होंने कहा कि विभाग के रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति की जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकृष्ण चतुर्वेदी ने नलकूप चालक सेवा नियमावली को संशोधित करते हुए योग्यता हाईस्कूल आईटीआई के साथ ही एक वर्ष का अनुभव को शामिल करने की मांग की। इस दौरान गंगा प्रसाद, अवधेश सिंह, दीनानाथ उपाध्याय, चैतू प्रसाद, ट्रेड यूनियन कौंसिल के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, कन्हैया लाल, विजय सेन, ब्रह्मदेव यादव, मोलहू प्रसाद, मनीराम, मेवा लाल, सुनील कुमार, पतिराम सिंह, सदानंद यादव, हेमचंद यादव, रणजीत चौधरी, राम उग्रह, रविंद्र सिंह, अनिल कुमार, उमेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, बाबूराम यादव, लालचंद्र, राजाराम यादव, उमाशंकर, अभय कुमार, अच्छेलाल, गिरीश चंद्र, लालूराम, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।