फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Emphasis on stopping black marketing of fertilizers

Sant Kabir Nagar News: उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने पर जोर

Fri, 23 Jan 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 23 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on stopping black marketing of fertilizers
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में धरती माता बचाओ अभियान की जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तरीय टीम का गठन करते हुए उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सर्वेश कुमार यादव ने कहा कि इस अभियान अंतर्गत त्रिस्तरीय समिति का गठन कराते हुए संतुलित उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देते हुए खाद की उपलब्धता, वितरण एवं कालाबाजारी रोकने के लिए निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधान की अध्यक्षता में उर्वरकों के संतुलित प्रयोग के लिए जागरूकता अभियान, अवैध रूप से खाद के भंडारण, कालाबाजारी की रोकथाम की जाएगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित करके निगरानी एवं समीक्षा करनी होगी । जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक के वितरण एवं प्रेषण तथा अवैध परिसंचरण पर निगरानी एवं समीक्षा की जाएगी। डीएम आलोक कुमार ने कहा कि जनपद में 100 अधिक खाद की खपत करने वाले ग्राम पंचायत को चिन्हित करके वहां पर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किए जाए, ताकि किसानों रसायनिक उर्वरक का कम से कम उपयोग कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सके। उन्होंने बताया कि कम खपत वाले ग्राम पंचायतों को भी नजीर के रूप जागरूकता कार्यक्रमों में प्रोत्साहित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में समिति का गठन कराते हुए बैठक सुनिश्चित कराई जाए।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डाॅ राकेश कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, आनंद कुमार एआर कॉपरेटिव, उद्यान विभाग, गन्ना विकास विभाग, पंचायत विभाग के अधिकारी एवं उर्वरक कंपनी, इफको, कोरोमंडल, आईपीएल आदि के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed