{"_id":"683c95744033a4941b01d4fa","slug":"emphasis-on-natural-farming-under-the-developed-agriculture-resolution-campaign-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-133506-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत प्राकृतिक खेती पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत प्राकृतिक खेती पर दिया जोर
विज्ञापन
धनघटा/रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक क्षेत्र में शनिवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के तहत प्रति दिन नौ गांवों में जाकर कृषि वैज्ञानिक व कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे बता रहे हैं। साथ ही इसे अपनाने पर जोर दे रहे हैं।
अभियान के क्रम में शनिवार को बरगदवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाॅक प्रमुख पौली राम मिलन यादव ने कहा कि खेती में रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग का असर अब साफ दिखने लगा है। उपजाऊ जमीनें ऊसर हो रही हैं। पैदावार घटने लगी है। ऐसी स्थित में सभी किसान प्राकृतिक खेती पर जोर दें। कार्यक्रम की शुरुआत कृषि विज्ञान केंद्र बगही के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. राजेश चंद्र वर्मा ने किया। यह कार्यक्रम पौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुर, छपरा मगर्वी, बुजर्गवार में हुआ।
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. राजेश चंद्र वर्मा, वैज्ञानिक डॉ. देवेश कुमार, कृषि अभियंत्रण डाॅ. तरुन कुमार, कृषि वानिकी डाॅ. दुर्गेश मौर्या और डाॅ. प्रकाश चंद्र ने विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सभी किसान प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दें। इस दौरान खरीफ फसलों के लिए आधुनिक तकनीकों की जानकारी, सरकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार फसल और उर्वरक चयन की जानकारी दी गई।