फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Emphasis on extending the benefits of schemes to the last person.

Sant Kabir Nagar News: योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

Sun, 21 Jun 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 21 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on extending the benefits of schemes to the last person.

विज्ञापन
संतकबीरनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत विकास भवन स्थित डीपीआरसी हॉल परिसर में आयोजित जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास प्रदर्शनी का शनिवार को भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विधायक ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा प्रदेश सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनसामान्य तक पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए सभी विभाग तत्परता से कार्य करें, ताकि योजनाओं का लाभ गुणवत्तापूर्ण तरीके से आमजन तक पहुंच सके। संस्कृति विभाग के लोक कलाकार धीरेंद्र गोस्वामी, वीरेंद्र कुमार एवं उनकी टीम ने लोकगीतों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि मंटू राय, इंजीनियर सुधांशु सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. तिवारी सहित किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed