{"_id":"67423f4fe8438f85240e7c74","slug":"elisa-machine-broken-for-five-days-testing-stalled-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124284-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पांच दिन से एलाइजा मशीन खराब, जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पांच दिन से एलाइजा मशीन खराब, जांच ठप
Sun, 24 Nov 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में एलाइजा मशीन खराब हो गई है। जिससे जांच कराने आने वाले मरीज परेशान है। जेई, एईएस, चिकनगुनिया, स्क्रबटाईटिस की जांच नहीं हो रही है। जांच न होने से मरीज निराश होकर लौट रहे हैं।
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में प्रतिदिन 300 के करीब ब्लड की जांच हाेती हे। इनमें एलाइजा मशीन से करीब 100 लोगों के ब्लड की जांच की जा रही है। पिछले पांच दिनों से एलाइजा मशीन का मदर बोर्ड खराब हो गया है। जिससे जेई, एईएस और चिकनगुनिया की जांच ठप हो गई है। शनिवार को जांच के लिए आए संदीप, बिमला, अंशू ने बताया कि उन्हें तेज बुखार था, डॉक्टर ने चिकनगुनिया की जांच के लिए लिखा था, लेकिन यहां आने पर पता चला कि मशीन खराब है। अब बाहर जांच करानी पड़ेगी। जांच न होने पर काफी संख्या में मरीज लौट गए।