{"_id":"6ab6b88e1332a0e0f30963b8","slug":"rapti-water-level-rises-due-to-rain-administration-on-alert-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157904-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बारिश से राप्ती का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बारिश से राप्ती का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन सतर्क
विज्ञापन
मेंहदावल में बढ़ रहा राप्ती का जल स्तर-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र में स्थित राप्ती जहां लगातार नीचे आ रही थी वहीं मंडलीय बारिश के कारण नदी के जलस्तर में जबरदस्त उछाल आया है। 24 घंटे में राप्ती के जलस्तर में 88 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे ड्रेनेज खंड के जिम्मेदारों को चिंता में डाल दिया है। जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर प्रशासन सतर्क हो गया है।
मेंहदावल क्षेत्र में स्थित राप्ती का जलस्तर कई दिनों से लगातार नीचे आ रहा था। मंडलीय बारिश के चलते नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 88 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी होने से विभागीय अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। लगातार जलस्तर बढ़ रहा है जिसके कारण स्थानीय लोग भी चिंतित हैं।
बुधवार को राप्ती का जलस्तर सुबह आठ बजे 75.35 मीटर पाया गया था, जबकि शाम को चार बजे नदी का जलस्तर 75.30 मीटर पाया गया। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर पांच सेंटीमीटर नीचे आया और 75.25 मीटर पर पहुंच गया। शाम को चार बजे नदी का जलस्तर 75.20 मीटर पर आ गया। 24 घंटे में 10 सेंटीमीटर की नदी के जलस्तर में कमी पाई गई थी लेकिन शुक्रवार को नदी के जलस्तर में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई।
विज्ञापन
सुबह नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई जलस्तर 76.08 मीटर पर पहुंच गया। फिलहाल शाम को चार बजे नदी का जलस्तर 76.08 मीटर पर ही जलस्तर स्थिर पाया गया। फिलहाल जलस्तर की विभागीय अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
सहायक अभियंता मनीष राय ने बताया कि राप्ती के जलस्तर में 88 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। जलस्तर बढ़ने के बाद भी इसका प्रभाव अभी तटबंध पर नहीं है। जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।