{"_id":"6480d2368032aca1690a0094","slug":"eligation-in-loot-crime-khalilabad-news-c-7-1-197941-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ग्राम प्रधान की गाड़ी और रुपया लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ग्राम प्रधान की गाड़ी और रुपया लूटने का आरोप
Thu, 08 Jun 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। विठ्ठलपुर के ग्राम प्रधान चंद्रभान सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर दो युवकों पर ट्रैक्टर और चालक से बीस हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि प्रधान का ट्रैक्टर लेकर चालक मंगलवार की शाम घर को लौट रहा था कि सेमरौना चौराहे के समीप दो युवकों ने चालक से वाहन लूट लिया। उन्होंने चालक के पास रखे बीस हजार रुपये भी छीन लिए। प्रधान ने बताया कि आरोपी युवक कई लूट, छिनैती की घटनाओं में शामिल हो चुके है। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेई ने कहा कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन