फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity workers staged a sit-in protest against privatisation

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने दिया धरना

Sat, 23 Aug 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 23 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers staged a sit-in protest against privatisation
अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में शनिवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि निजीकरण उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के हित में नहीं है। ऐसे में निजीकरण का फैसला वापस लिया जाए। धरना के बाद बिजली कर्मियों ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर को मांग पत्र भेजा।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारी सूरज प्रजापति ने कहा कि प्रबंध तंत्र निजी घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए निजीकरण की साजिश रच रहा है।
इस प्रकार का प्रयोग कई राज्यों में फेल हो चुका है। इस पर प्रदेश सरकार को विचार करना चाहिए और निजीकरण का फैसला वापस लिया जाना चाहिए। संघर्ष समिति के पदाधिकारी चंद्र केश मौर्य ने कहा कि निजीकरण का फैसला किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, अशोक कुमार, रंजन कुमार, श्रवण प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, भास्कर पांडेय, योगेंद्र चौहान, प्रदुम कुमार, दिलीप सिंह, अमरनाथ यादव,धीरेंद्र नाथ यादव, दिनेश शर्मा, विवेकानंद नायक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed