{"_id":"6830c6d1b3ab08e0bc0284d4","slug":"electricity-workers-staged-a-sit-in-protest-against-privatisation-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-133068-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों ने दिया धरना
Sat, 24 May 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 24 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को भी बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने और निजीकरण का फैसला निरस्त करने की मांग की।
बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार को बिजलीकर्मी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान इंजीनियर केएल यादव ने कहा कि बिजली कर्मचारी इस भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को कोई तकलीफ नहीं होने देना चाहते, लेकिन प्रबंधन कर्मियों को डराने, धमकाने, उत्पीड़न करने, ट्रांसफर करने, संविदा कर्मियों की छंटनी करने आदि जैसे उत्पीड़नात्मक कदम उठाकर अशांति का वातावरण बना रहा है।
उन्होंने कहा कि निजीकरण का फैसला उपभोक्ताओं और बिजलीकर्मियों के हित में नहीं है। इस दौरान इंजीनियर राजेश कुमार, लक्ष्मण मिश्र, केएन शुक्ला, शैलेंद्र यादव, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।