{"_id":"651094bcd9262589110ee1c4","slug":"electricity-supply-will-remain-halted-due-to-repair-work-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-3359-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मरम्मत कार्य के चलते ठप रहेगी विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मरम्मत कार्य के चलते ठप रहेगी विद्युत आपूर्ति
Mon, 25 Sep 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। मरम्मत के कारण क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र से होने वाली आपूर्ति में एक हफ्ते तक बदलाव किया गया है। अधिशासी अभियंता सरोज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शामिल फीडर की विद्युत आपूर्ति 30 सितंबर तक कुछ जगहों पर प्रभावित रहेगी। जिसका शेड्यूल जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि आमजन भी शेड्यूल के विषय में जानकर अपने बिजली संबंधी कार्य को पूर्ण कर लें। इस क्रम में मेंहदावल विद्युत कार्यालय के अंतर्गत आने वाले बखिरा टाउन एवं बखिरा रूरल की विद्युत आपूर्ति मरम्मत के कारण सुबह 10 बजे से सुबह 10:30 बजे तक एवं शाम के छह बजे से 6:30 तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसी तरह से मेंहदावल क्षेत्र के रूरल में स्थित नन्दौर में सुबह 10 से 10:30 बजे तक एवं शाम के छह बजे से 6:30 तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसके साथ ही मेंहदावल अंतर्गत कुशहरा फीडर से सम्बद्ध बसहिया एवं रमवापुर गांव में विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक एवं शाम के छह बजे से 6:30 तक बंद रहेगी। इस तरह से आमजन अपने कार्य को विद्युत आपूर्ति के मद्देनजर पूर्ण कर ले। यह 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगा।