फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electricity stop in 115 village

48 घंटे से ठप है कुशहरा उपकेंद्र से जुड़े 115 गांवों की बिजली आपूर्ति

Fri, 17 Sep 2021 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
electricity stop in 115 village
48 घंटे से ठप है कुशहरा उपकेंद्र से जुड़े 115 गांवों की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंदौर/मेंहदावल। कुशहरा विद्युत उपकेंद़ से जुड़े लोहरौली फीडर की आपूर्ति 48 घंटे से ठप है। जिससे 115 गांवों में अंधेरा छा गया है। लोगों के घरों में लगे इलेक्ट्रिक उपकरण शो पीस बन गए हैं। यहां तक कि लोग मोबाइल चार्ज करने को लेकर परेशान हैं।

ग्रामीण राम सुरेश, सर्वेश, सीताराम, दिवाकर उपाध्याय, लालजी, मनीष कुमार, माहेश्वर प्रसाद, रातलौट और दिलीप ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र कुशहरा में दो फीडर संचालित होता है। इसमें पहले फीडर से मात्र दो गांवों का कनेक्शन है। जबकि दूसरा फीडर लोहरौली के नाम से है। इससे 115 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। बुधवार शाम से लोहरौली फीडर से जुड़े गांवों की आपूर्ति ठप है। 48 घंटे से बिजली नहीं होने से लौकी मिश्र, तेनूडाड़ मंझारी, पिपरा बोरिंग, कुसरुखुर्द, भिटवा, लोहरौली बाजार और पिकौरा समेत आदि गांवों में अंधेरा छाया है। सबसे बड़ी समस्या मोबाइल चार्ज करने की है। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अशोक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र में खराबी आने से दिक्कत हो गई थी। शाम पांच बजे विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed