{"_id":"679922a04816f94ea309bcd3","slug":"electricity-of-209-defaulters-cut-off-rs-16-lakh-dues-recovered-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-127737-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 209 बकाएदारों की बिजली काटी 16 लाख रुपये बकाया वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 209 बकाएदारों की बिजली काटी 16 लाख रुपये बकाया वसूला
Wed, 29 Jan 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण व एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराने के लिए मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों कैंप लगाया गया। इस दौरान 209 उपभोक्ताओं की बिजली बकाए में काटी गई, जबकि 16.02 लाख रुपये राजस्व वसूला गया।
अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि एसडीओ हरिहरपुर मुकेश गुप्ता व अवर अभियंता चंद्रभूषण और सुनील यादव के संयुक्त नेतृत्व में सिसवनिया व कर्री गांव में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 45 उपभोक्ताओं की लगभग 10 लाख रुपये राजस्व बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई। साथ ही 28 उपभोक्ताओं से 1.80 लाख रुपये जमा कराया गया। एसडीओ हैंसर बाजार लक्ष्मण मिश्रा के नेतृत्व में बसवारी गांव में कैंप लगाया गया, जिसमें 40 उपभोक्ताओं से 1.25 लाख रुपये जमा कराए गए। 39 उपभोक्ताओं का लगभग आठ लाख बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई।
एसडीओ धनघटा कौशल किशोर व अवर अभियंता अजय चौरसिया ने नाथनगर, धनघटा, तिघरा घाट व मडहा राजा गांव में बड़े बकायेदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 156 उपभोक्ताओं से 4.10 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई। 37 उपभोक्ताओं की लगभग 14.45 लाख रुपये बकाया में लाइन विच्छेदित की गई। एसडीओ खलीलाबाद केएन शुक्ल के नेतृत्व में पठानटोला, मालीटोला, मोहद्दीनपुर, अचकवापुर, गांधी नगर में चेकिंग अभियान चला कर 40 उपभोक्ताओं की 6.31 लाख रुपये बकाए में कनेक्शन काटे गए एवं 102 उपभोक्ताओं से 4.37 लाख रुपये जमा कराए गए। े