फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity not available for 24 hours in more than 100 villages

Sant Kabir Nagar News: 100 से अधिक गांवों में 24 घंटे नहीं मिली बिजली

Sun, 28 Jan 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 28 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Electricity not available for 24 hours in more than 100 villages
- लोकल फाल्ट के चलते सप्लाई नहीं हो पाई
विज्ञापन

- मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े उपभोक्ता प्रभावित
- शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद फाल्ट ठीक हुआ
अंधेरे में गुजरी उपभोक्ताओं की रात, पानी का संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गणतंत्र दिवस पर जहां लोग कार्यक्रमों में व्यस्त रहे, वहीं शहर से सटे करीब 100 गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ठप रही। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बिजली कटी तो पूरी रात बिजली नहीं आई। जिससे गांवों में अंधेरा छाया रहा। साथ ही इनवर्टर भी बैठ गया है, लोग मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं कर पाए। पानी का संकट भी बना रहा।
शुक्रवार को लोग गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहे थे। कुछ लोग टीवी पर भी कार्यक्रम देख रहे थे। इसी बीच लोकल फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में लगे पानी की टंकियां सूख गईं तो पूरी रात अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन

इससे गड़सरपार, लक्ष्मीपुर निचौरा, महास्थान, सहसरावमाफी, नहसापार, केरमुआ माफी, चकदही सहित करीब 100 से अधिक गांवों के लोग परेशानी झेलने को मजबूर हुए। क्षेत्र के निवासी दिनेश कुमार, रामफल आदि ने कहा कि बिजली न रहने से काफी परेशानी हुई। हालांकि शनिवार को करीब 12 बजे के बाद फाल्ट ठीक हुआ तो बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जेई भागीरथी का कहना है कि लोकल फाल्ट के कारण दिक्कत आई थी, जिसे ठीक करा दिया गया है। आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed