फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity feeder worth two crores lying idle, CHC dependent on generator

Sant Kabir Nagar News: दो करोड़ का बिजली फीडर बेकार पड़ा, जनरेटर के भरोसे सीएचसी

Fri, 11 Jul 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 11 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity feeder worth two crores lying idle, CHC dependent on generator
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खलीलाबाद में बेकार पड़ा हुआ स्वतंत्र फीडर
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में दो करोड़ की लागत से स्वतंत्र फीडर का निर्माण कराया गया है। कारण यह है कि यहीं पर वैक्सीन स्टोर के साथ ही साथ ब्लड बैंक भी है, लेकिन यहां स्थापित स्वतंत्र फीडर बेकार हो गया है।
विज्ञापन

जिससे अस्पताल की व्यवस्था संचालित करने में काफी दिक्कतें आती हैं। मजबूरी में जनरेटर चलाना पड़ता है, जिससे आर्थिक नुकसान हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए वर्ष 2020 में स्वतंत्र फीडर स्थापित किया गया।
विज्ञापन

इस फीडर के स्थापना के बाद से ही बार-बार इसमें तकनीकी दिक्कत आती रही है। किसी तरह बिजली कर्मियों ने इसे चालू किया, लेकिन वर्तमान में यह फीडर बेकार पड़ा हुआ है। ऐसे में बिजली कटने पर मजबूरी में जेनरेटर चलाकर अस्पताल की व्यवस्था संचालित करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद को स्वतंत्र फीडर से जोड़ने के लिए एक साथ पहल हुई थी। इसके तहत जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वतंत्र फीडर स्थापित किए गए। प्रत्येक पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए गए। वर्तमान में जिला अस्पताल का स्वतंत्र फीडर काम कर रहा है, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद का स्वतंत्र फीडर तकनीकी गड़बड़ी के चलते बेकार पड़ा हुआ है।
अस्पताल प्रशासन का दावा है कि कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद ट्रांसफार्मर को बदल दिया और इसके स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन कुछ दिनों फिर तकनीकी दिक्कत आ गई। इसके बाद अंडरग्राउंड तार लगाए गए, बावजूद इसके अब भी यह स्वतंत्र फीडर बेकार पड़ा हुआ है। स्वतंत्र फीडर में गड़बड़ी के चलते बिजली न रहने पर अस्पताल परिसर में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
खासकर रात्रि के समय बिजली गुल होने पर उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ती है। इसके साथ ही अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों व तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल परिसर में रहने वाले कर्मचारी संजय कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि ने बताया कि यदि स्वतंत्र फीडर सही से काम करें तो 24 घंटे बिजली मिल सकती है। इससे मरीजों को भी लाभ होगा। फीडर खराब होने से बिजली कटने पर परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed