फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity Corporation woke up, cable wires started being installed in rural areas

Sant Kabir Nagar News: जागा बिजली निगम, लगने लगे ग्रामीण क्षेत्रों में केबल के तार

Sat, 05 Oct 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 05 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation woke up, cable wires started being installed in rural areas
लोकल फाल्ट व लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए जर्जर तार व पोल बदलने के लिए शहर में शहर में काम चल रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह पर पोल लगाकर छोड़ दिए गए थे, इस मामले को अमर उजाला ने 17 सितंबर के अंक में ‘पोल तो लगा दिए, तार लगाना भूल गए’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। बिजली निगम ने संज्ञान लिया है और अब वहां केबल के तार लगाए जाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे लोगों को लोकल फाल्ट व लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। साथ विद्युत की चोरी भी रुकेगी।

शहर से लेकर देहात तक विद्युत निगम जर्जर तारों व पोल को बदलने के लिए कार्य शुरू कराया। इसके तहत शहर में नए पोल लगाने और जर्जर तारों की जगह केबल के तार लगाने का कार्य करा रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों मेंं पोल लगाने के बाद उसे छोड़ दिया गया है। करीब छह माह से पोल पर केबल के तार लगने का इंतजार होता रहा। इस बीच अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद विद्युत निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी पोल पर केबल के तार लगाने शुरू कर दिए है। इसके तहत शुक्रवार को विकास खंड खलीलाबाद के चकदही में पोल पर केबल के तार लगाने का कार्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed