फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity contract worker accused of assault

Sant Kabir Nagar News: बिजली संविदा कर्मी से मारपीट का आरोप

Thu, 28 May 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 28 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Electricity contract worker accused of assault
मेंहदावल। क्षेत्र के उत्तरपट्टी गांव में फाल्ट ठीक करने पहुुंचे संविदाकर्मी ने मारपीट का आरोप लगाया है। उसने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र के बढ़या ठाठर निवासी मधुबन पुत्र राजबलि ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बुधवार दिन में करीब 2:50 बजे उत्तरपट्टी क्षेत्र में शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक करने पहुंचा था। उसके साथ सहयोगी देवानंद मिश्रा और प्रमोद कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान उत्तरपट्टी निवासी एक व्यक्ति मौके पर पहुंच गया और लाइन सही तरीके से न बनाए जाने की बात कहकर गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने उनकी गाड़ी की चाबी निकाल ली और जेब से मोबाइल फोन निकालकर जमीन पर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में बताया गया है कि खंभे से नीचे उतरने पर आरोपी ने उनका हाथ पकड़कर मोड़ दिया, जिससे चोट लग गई। आरोप है कि इसके बाद मारपीट करते हुए दोबारा क्षेत्र में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने बताया कि वह और उनके सहयोगी किसी तरह मौके से जान बचाकर वहां से निकले। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed