फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity consumers facing the problem of local fault

Sant Kabir Nagar News: लोकल फाल्ट की समस्या से जूझ रहे विद्युत उपभोक्ता

Sat, 09 Mar 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Electricity consumers facing the problem of local fault
-शनिवार को स्टेशन रोड पर फाल्ट के चलते बाधित रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत निगम शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार का दावा कर रहा है, लेकिन हकीकत इससे इतर है। लोकल फाल्ट की समस्या बनी हुई है, जिसके कारण किसी न किसी मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित हो जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
शनिवार को खलीलाबाद के स्टेशन रोड पर बिजली के तार आपस में उलझ गए। जिसके कारण इस क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी बिजली निगम के अधिकारियों को दी। इसके बाद कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पूर्व शुक्रवार को मड़या के पास हाईटेंशन तार टूटकर गिर जाने से करीब सात घंटे तक बिजली की आपूर्ति आधे शहर में बाधित रही। उपभोक्ता श्याम देव, राजेश कुमार आदि ने कहा कि अभी गर्मी का मौसम नहीं आया है, इसके बाद भी लोकल फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। यदि यही हाल रहा तो गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं की समस्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

बिजली निगम के एसडीओ केएन शुक्ल ने कहा कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जर्जर तार व पोल बदले जा रहे हैं। जल्द ही सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed