{"_id":"64adb70a703c8397100e8339","slug":"electricity-connection-needed-in-36-government-schools-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-157-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 36 सरकारी स्कूलों में बिजली कनेक्शन की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 36 सरकारी स्कूलों में बिजली कनेक्शन की दरकार
Wed, 12 Jul 2023 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
- बिजली की व्यवस्था न होने से छात्र और शिक्षक परेशान
संवाद न्यूज़ एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के विकास खंड हैंसर बाजार और पौली में स्थित 36 परिषदीय विद्यालयों में बिजली की व्यवस्था न होने से छात्रों और शिक्षकों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को दूर कराने के लिए विभाग की ओर नए कनेक्शन आदि के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं, लेकिन अब तक धनराशि न मिलने से काम आगे नहीं बढ़ सका है।
दोनों ब्लॉकों के 234 परिषदीय विद्यालयों में गरीब घर के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। हैंसर ब्लाॅक के 149 विद्यालयों में से 128 विद्यालयों में विद्युतीकरण किए जाने का दावा किया जा रहा है। जबकि पौली ब्लॉक के 89 विद्यालयों में बिजली की व्यवस्था होने की बात शिक्षा विभाग के लोग बता रहे है।
प्राथमिक विद्यालय लोचीपुर में विद्युत कनेक्शन देने के लिए 500 मीटर बिजली तार खींचा जाना है। इसी तरह भाटपार, बारडीहा, बरपरवा आदि विद्यालयों की दूरी अधिक होने के कारण अभी तक कनेक्शन नहीं लिया गया है। जिन विद्यालयों में बिजली व्यवस्था नहीं है। वहां पर उमस भरी गर्मी में बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों पर विद्यालय प्रबंध समिति की आयोजित बैठक में जिन विद्यालयों पर विद्युत कनेक्शन नहीं है वहां के अभिभावक यह मामला जोर-शोर से उठाएं। अभिभावक राम पूजन, शिवकुमार, रामप्रसाद, प्रभावती देवी, मीना, रामजीत आदि का कहना था कि परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प करके शासन उसे मॉडल विद्यालय बनाए जाने का दावा कर रहा है। लेकिन विद्यालयों की हालत है कहीं पर बिजली सप्लाई नहीं है। तो कहीं पर शौचालय और पानी की किल्लत है।
इसके साथ ही लाख कोशिश के बावजूद परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई नहीं हो पा रही है, लेकिन मजबूरी में गरीब परिवार के लोग अपने बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों पर शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेज रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी हैंसर बंशीधर सिंह का कहना है कि कनेक्शन जोड़वाने के लिए धन की डिमांड भेजी गई है। जल्द ही इन विद्यालयों में बिजली सप्लाई शुरू हो जाएगी।