{"_id":"65944fdd20ee76d3420f2b27","slug":"electric-supply-barred-from-3-days-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-7719-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तीन दिन बाद भी नहीं बहाल हुई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तीन दिन बाद भी नहीं बहाल हुई बिजली आपूर्ति
Tue, 02 Jan 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
पूरे दिन विद्युत कर्मी आपूर्ति बहाल करने में जूझते रहे कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत के अंजहिया बाजार में विद्युत पोल गिरने से ठप हुई बिजली आपूर्ति तीन दिन बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। इसके कारण 400 घर अंधेरे में रहे। हालांकि, मंगलवार को दिनभर बिजली कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य में जुटे रहे।
मेंहदावल नगर पंचायत में तीन दिन पूर्व अंजहिया बाजार स्थित सब्जी मंडी में विद्युत पोल गिर गया था। इससे किराना मंडी, मछली मंडी, वहबोलिया उत्तर पट्टी, हरदीहटा वार्ड के विद्युत उपभोक्ता अंधेरे में हैं। वार्ड निवासी डॉ. अजय गुप्ता, मनीष अग्रहरि, आशु चौबे, विजय गुप्ता आदि ने कहा कि तीन दिन से पूरा क्षेत्र अंधेरे में है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से मोबाइल चार्ज कर पाना भी मुश्किल हो गया है। मोटर नहीं चल पा रहा है। इसके कारण पानी की टंकी खाली हो गई है। जिनके घर हैंडपंप नहीं है, उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई।
हरदीहटा वार्ड निवासी रामप्रताप सिंह, सुप्रीत सिंह, मोहम्मद शरीफ, रवि पांडेय ने कहा कि विद्युत फाॅल्ट के कारण तीन दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित है। अब भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई हैं। लोग काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्युत कर्मी विद्युत फाॅल्ट की समस्या दूर करने के लिए कई स्थानों पर पोल गड़वा कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किए, पूरी तरह से सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि दो स्थानों पर विद्युत पोल लगाकर केबल तार दुरुस्त करने का प्रयास किया गया है। कुछ क्षेत्र की आपूर्ति बहाल हुई है। बुधवार की शाम तक पूरी तरह से विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी।