{"_id":"5eb94e708ebc3e90b57aafbf","slug":"electric-pole-broken-khalilabad-news-gkp3508499105","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत सप्लाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत सप्लाई बाधित
विज्ञापन
आंधी में टूटा बिजली का पोल, सप्लाई ठप
लॉकडाउन में ऑनलाइन पढ़ाई में जुटे छात्र परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। रविवार की रात आई आंधी में बिजली के पोल पेड़ गिरने से क्षेत्र के कई गांवों की विद्युत सप्लाई ठप हो गई है। सप्लाई बाधित होने की वजह से बिजली से चलने वाले उपकरण शो-पीस बन गए हैं। ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे छात्रों को बिजली सप्लाई बंद होने से काफी परेशानी हो रही है। रविवार की रात भिनखिनी खुर्द के केवटहिया गांव में आंधी के कारण एक पेड़ टूटकर बिजली के पोल पर गिर गया। जिससे बिजली का पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। पोल गिरने से गूमानारी उर्फ बहराई, केवटहिया, भिनखिनी समेत कई गांवों की सप्लाई ठप हो गई। जिससे घरों में लगे बिजली के उपकरण बंद पड़े हुए हैं। सबसे अधिक मुश्किल उन छात्रों को है जो लॉकडाउन में ऑनलाइन पढ़ाई में जुटे हुए हैं। ग्रामीण परदेशी निषाद, रामहित निषाद, सुभाष, रामराज, रामदास, अशोक, कन्हैया, लोरिक, कोदई, राजाराम यादव, गजाधर, कोदई, अर्जुन आदि ग्रामीणों ने शीघ्र बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में हरिहरपुर उपकेंद्र के जेई संजय यादव का कहना कि पोल टूटकर गिरने सूचना मिली है। शीघ्र ही बिजली सप्लाई बहाल कर दिया जाएगा।