{"_id":"664f98ff92065b3282081024","slug":"election-campaign-ends-polling-parties-will-leave-today-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-114949-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना हाेंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना हाेंगी पोलिंग पार्टियां
Fri, 24 May 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 24 May 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
जिले में कुल 20 लाख 56 हजार 443 मतदाता
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे छठे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। 25 को जिले में मतदान होना है। इसके लिए शुक्रवार को एचआरपीजी कॉलेज से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी। प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। जिले के आला अधिकारी प्रेक्षकों के साथ जायजा लेते रहे। राजनीतिक दलों ने प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत लगाई। कहीं रोड शो किया तो कहीं सभा के जरिए मतदाताओं को सहेजने में जुटे रहे।
लोकसभा चुनाव के छठें चरण में 25 मई को मतदान होना है। इसके लिए एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद से टीमों के रवाना होने की व्यवस्था बनाई गई है। बूथों पर शाम तक पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी। इस पर नजर रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रट को लगाया गया है। रवानगी स्थल पर अधिग्रहित किए गए वाहन भी पहुंच गए हैं।
दूसरी तरफ प्रचार के अंतिम दिन जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभा हुई, तो वहीं सपा प्रत्याशी ने खलीलाबाद कस्बे में रोड शो किया। प्रचार खत्म होने के बाद प्रत्याशी व समर्थक डोर टू डोर संपर्क में जुट गए हैं। एजेंटों तक चुनाव सामग्री पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
जिले में बने 11 पिंक बूथ
खलीलाबाद : प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद कमरा नंबर एक, कन्या जूनियर हाईस्कूल मगहर कमरा नंबर एक, प्राथमिक विद्यालय संतोषुर, प्राथमिक विद्यालय अनई।
मेंहदावल : प्राथमिक विद्यालय मंझरिया, प्राथमिक विद्यालय बेलकर कला कमरा नंबर एक, प्राथमिक विद्यालय बेलकर कला कमरा नंबर दो, प्राथमिक विद्यालय नौदरी।
धनघटा : जूनियर हाईस्कूल हैंसर बाजार, जूनियर हाईस्कूल हरिहरपुर कमरा नंबर एक व दो
मतदाताओं की संख्या
कुल मतदाता- 20 लाख 56 हजार 443
पुरूष मतदाता - 10 लाख 94 हजार 521
महिला मतदाता- 9 लाख 61 हजार 868
227 बूथों से होगी वेबकास्टिंग
निर्वाचन आयोग की ओर से 227 बूथों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी। जिसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। इन बूथों पर बेवकास्टिंग के लिए इंटरनेट डिवाइस के साथ कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन बूथों की वेबकास्टिंग का सीधा प्रसारण कंट्रोल रूम से देखा जा सकेगा। इसके लिए कार्मिकों की तैनाती बूथों पर कर दी गई है।
रवानगी के लिए एक हजार वाहन तैयार
लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए एचआरपीजी कॉलेज से 1070 वाहन रवानगी के लिए तैयार हैं। संभागीय परिवहन और आपूर्ति विभाग की ओर से वाहनों को एचआरपीजी कॉलेज में खड़ा करा दिया गया है। जहां से शुक्रवार की सुबह पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विधान सभावार मतदान केंद्र व मतदेय स्थल
विधान सभा मतदान केंद्र मतदेय स्थल
खलीलाबाद 508 343
मेंहदावल 493 363
धनघटा 436 316
आलापुर 370 234
खजनी 407 291
मतदान की व्यवस्था
- कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में।
- 7546 मतदानकर्मी डयूटी में लगे।
- 127 संवेदनशील बूथ की श्रेणी में हैं।
- 11 जोनल व 105 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती