फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Election banter: Debate continued throughout the day regarding victory and defeat.

चुनावी चकल्लस : दिनभर हार-जीत को लेकर छिड़ी रही बहस

Sun, 26 May 2024 10:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 26 May 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Election banter: Debate continued throughout the day regarding victory and defeat.
-चौक-चौराहों और चाय की दुकानों पर जुटे रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव में शनिवार को मतदान पूर्ण होने के बाद रविवार को दिनभर प्रत्याशियों के हार-जीत को लेकर बहस छिड़ी रही। चौराहे के चाय-पान की दुकानों पर लोग सुबह से जुट गए और चाय की चुस्की के साथ ही अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के जीत का दावा करते रहे। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा।
छठें चरण में शनिवार को मतदान हुआ। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण लोग सुबह से ही चौक-चौराहों पर आ गए और चायकी दुकान पर प्रत्याशियों के हार-जीत को लेकर बहस छिड़ गई। इस दौरान कोई भाजपा के प्रत्याशी के जीत का दावा कर रहा था तो काेई सपा प्रत्याशी की जीत निश्चित बता रहा था। तर्क यह भी दिए जा रहे थे कि बसपा के प्रदर्शन पर हार-जीत तय होगा। शहर के गोला बाजार में चाय की दुकान पर हार-जीत को लेकर बहस करते मिले संजय कुमार, मुकेश, दिलीप और अजीत कुमार ने अपने समर्थित प्रत्याशियों को लेकर दावा करते रहे।
विज्ञापन

0000
मेंहदावल : जीत-हार के कयास लगने शुरू, सटोरिए भी सक्रिय
मेंहदावल : मतदान खत्म होने के बाद चुनाव को लेकर चुनावी चकल्लस का दौर जारी है। चुनाव होने के बाद हार-जीत को लेकर नगर क्षेत्र में सटोरिए भी सक्रिय हो गए हैं। मतदान बाद अब जीत-हार के कयास लगने शुरू हो गए हैं। साथ ही प्रत्याशियों पर दांव भी लगने लगे हैं। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार व राजनीतिक दल समर्थकों से क्षेत्रवार मतदान व वोटों के आंकड़ों को जुटाने में लग गए हैं। मतदान के दूसरे दिन हालांकि सभी की जुबां पर चुनाव की चर्चा रही। किसकी सरकार बनेगी और किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इस पर भी चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed