फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Elected officials in Congress meeting

कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारी चुने गए

Sat, 19 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 19 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Elected officials in Congress meeting
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष परवेज खान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन पर एक महासचिव, चार सचिव और दो ब्लॉक अध्यक्षों का मनोनयन किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन

   जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि जनपदीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसमें देवेंद्र तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी को जिला महासचिव, शमसुद्दीन खान, शंभूनाथ राजभर, फूलदेव यादव और इंदल कुमार को जिला सचिव बनाया गया है। इसी के साथ ही हैंसर ब्लॉक से आलोक राय को अध्यक्ष और सेमरियावां ब्लॉक से दिलसाद अहमद को अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून कांग्रेस की देन है। प्रदेश सरकार की हिला हवाली की वजह से दो वर्षों बाद इसे प्रदेश में लागू किया गया।
विज्ञापन

    प्रदेश सरकार इसका श्रेय खुद लेना चाहती है। मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को केंद्र सरकार और राज्य सरकार साजिश रचकर बंद करना चाहती है। गरीबों के लिए यह योजना राहुल गांधी ने चलावाई थी। यह सरकारें इसे बंद करके गरीबों की रोजी रोटी को छिनना चाहती है। जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता होने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

   उन्होंने नव नियुुक्त पदाधिकारियों से संगठन मजबूती के लिए कार्य करने की अपेक्षा की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जवाहर लाल दुबे, अजय सिंह, दयाशंकर गुप्त, चंद्रकला देवी, मृत्युजंय चौबे, महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी, अंबिका राय, सुनील पांडेय, कृष्ण कुमार, जैनेंद्र उपाध्याय, अखिलेश पांडेय, लक्ष्मीकांत शुक्ल, संजय तिवारी, अयाजुल हक समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed