{"_id":"6748b1c98435d304b30d3a2e","slug":"elderly-trained-to-take-care-of-serious-illnesses-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-124578-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गंभीर बीमारियों में देखभाल के लिए बुजुर्ग प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गंभीर बीमारियों में देखभाल के लिए बुजुर्ग प्रशिक्षित
Thu, 28 Nov 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में आठ दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सीएचओ की टीम को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। सीएचओ को वृद्धावस्था में गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सीएमओ डॉक्टर रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच में वृद्धि और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ा है। बुजुर्गों की देखभाल करना एवं समय-समय पर उनका उपचार दवा आदि देना सहित विभिन्न बिन्दुओं पर सीएचओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसकी सतत निगरानी भी की जा रही है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सोहन गुप्ता ने बताया कि सीएचओ को बुजुर्गों में पाई जाने वाली मुख्य बीमारियों की जानकारी के साथ रोकथाम के लिए समुचित उपाय करना अति आवश्यक है। वृद्धजन का पूरी तरह से उपचार करना, उनके दर्द और आने वाली समस्याओं को काफी स्तर तक कम करना आदि की जानकारी दी गई।