फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Elderly prisoner convicted of murder dies during treatment

Sant Kabir Nagar News: हत्या के दोषसिद्ध बुजुर्ग बंदी की इलाज के दौरान मौत

Thu, 05 Oct 2023 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Elderly prisoner convicted of murder dies during treatment
बेटे की हत्या के मामले में बंदी को हुई थी आजीवन कारावास की सजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा क्षेत्र के हरैया मुसहरा गांव निवासी हत्या के मामले में दोष सिद्ध वृद्ध बंदी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना जिला प्रशासन और पीड़ित परिजनों को दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

जेलर रणजीत सिंह ने बताया कि धर्मसिंहवा क्षेत्र के हरैया मुसहरा गांव निवासी 76 वर्षीय रामजीत पुत्र काशी हत्या के मामले में आजीवन कारावास के दोषसिद्ध बंदी थे। वह अक्तूबर 2021 में जिला जेल संतकबीरनगर में गोंडा से यहां लाए गए थे। उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्हें करीब 22 सितंबर को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था। बुधवार को ही मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज होकर जेल वापस लाए गए थे। रात में उनकी तबीयत बिगड़ी तो जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टर ने उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के मुताबिक बंदी का आक्सीजन लेबल कम था और ब्लड शुगर भी लो हो गया था। इलाज के दौरान बंदी की मौत हो गई। इसकी सूचना जिला प्रशासन और पीड़ित परिजनों को दी गई। सूचना पर कलक्ट्रेट चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पीड़ित विवाहिता बेटी पुष्पा ने बताया कि वह दो बहनें और इकलौता भाई विनोद था। दोनों बहनों और भाई की शादी हो गई थी। आठ-दस साल से पिता रामजीत और भाई विनोद में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में भाई विनोद की मौत हो गई थी। उसी मामले में पिता रामजीत पर हत्या का केस दर्ज हुआ था। उसी मामले में पिता को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। पिता जेल में बंद थे। सूचना मिली कि पिता की बीमारी से मौत हो गई। उसकी बहन मीना ससुराल में है। गांव के लोग भी आए थे। शव का पंचनामा करने नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी पोस्टमार्टम हाउस पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed