{"_id":"67f2c6f8a58c2f795700fd7c","slug":"elderly-man-injured-in-bike-accident-dies-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-130870-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत
Sun, 06 Apr 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र के पिपरा प्रथम में एक सप्ताह पूर्व हुए मार्ग दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। मामले की शिकायत बेलहर थाने पर करके कार्रवाई करने की मांग की है।
गत 30 मार्च की शाम 60 वर्षीय खेदू पुत्र जंगली निवासी सुरसा चमनजोत अपने साइकिल से पिपरा प्रथम से घर आ रहे थे। अभी नवनिर्मित बेलहर थाने के सामने ही पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन वहां भी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
वहां पर इलाज चल रहा था रविवार की दोपहर उनकी मृत्यु हो गई। मेडिकल काॅलेज में ही उनका पोस्टमार्टम हुआ। पत्नी रमपाती रो रोकर बेसुध हो जा रही हैं। उनके पास चार बच्चे हैं। सबका पालन मजदूरी करके करते थे। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था।