फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Elderly cyclist injured in collision with trailer

Sant Kabir Nagar News: ट्रेलर की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल

Sun, 31 May 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 31 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Elderly cyclist injured in collision with trailer
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित उसराशहीद चौराहे के पास बड़ौदा-यूपी बैंक के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

उसराशहीद गांव के रामचंद्र (65) यूपी-बड़ौदा यूपी बैंक के पास आटा चक्की मशीन पर गेहूं देने गए थे। लौटते समय बस्ती की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गए और उनके बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची बाघनगर चौकी पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed