फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Eight polling parties arrived for the by-election of Nathnagar Gram Panchayat.

Sant Kabir Nagar News: नाथनगर ग्राम पंचायत के उपचुनाव के लिए आठ पोलिंग पार्टियां पहुंचीं

Tue, 18 Feb 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 18 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Eight polling parties arrived for the by-election of Nathnagar Gram Panchayat.
धनघटा। नाथनगर त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव नाथनगर के आठ बूथों पर होगा। मंगलवार को आठ पोलिंग टीम मतपेटी और बैलेट पेपर के साथ बूथों के लिए रवाना हुईं। दो टीम को रिजर्व रखा गया है। रिजर्व पार्टी से आवश्यकता पड़ने पर कार्य लिया जाएगा।
विज्ञापन

नाथनगर प्रधान चुनाव उपचुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान में है। 19 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली है। मंगलवार को नाथनगर ब्लॉक से पोलिंग पार्टी अपने अपने बूथ के लिए रवाना हुई। सुरक्षा के मद्देनजर जिले के तेज तर्रार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव में बुधवार को 4676 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर गांव की नई सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

नाथनगर पंचायत उपचुनाव आगाज के साथ पूरी तरह चुनावी रंग में डूब गया है। होने वाले चुनाव में मतदान स्थल 32 माॅडल प्राइमरी स्कूल पर कक्ष संख्या 02 में सबसे कम मतदाता 477 है। जबकि बूथ संख्या 31 कक्ष संख्या 01 पर सबसे अधिक 734 मतदाता है। उक्त बूथ पर सभी प्रत्याशियों की पैनी नजर बनी हुई है। इसी तरह बूथ संख्या 25 जूनियर हाई स्कूल पर 609 मतदाता, बूथ संख्या 26 पर 466 मतदाता, बूथ संख्या 27 पर 669 मतदाता, बूथ संख्या 28 पर 561,बूथ संख्या 29 माॅडल प्राइमरी स्कूल पर 635 एवं बूथ संख्या 30 पर 525 मतदाता चहेते प्रत्याशी को चुनेंगे। 21 फरवरी को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निष्पक्ष चुनाव के लिए दी जानकारी : नाथनगर ब्लाक पर पहुंचे मतदानकर्मियों को सीओ और तहसीलदार ने निष्पक्ष चुनाव कराने के तौर तरीके के प्रति जानकारी दी। उपचुनाव में महिला मतदान कर्मियों की ड्यूटी नहीं लगाई गई। केवल पुरुष और युवा के कंधे पर मतदान कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed