फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Eight kg gold recovered, two people from Maharashtra arrested

Sant Kabir Nagar News: आठ किलो सोना बरामद, महाराष्ट्र के दो व्यक्ति गिरफ्तार

Sun, 06 Oct 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 06 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Eight kg gold recovered, two people from Maharashtra arrested

विज्ञापन
नेपाल के हेटौंडा में पुलिस ने पकड़ा, बरामद सोने की अनुमानित कीमत 11.43 करोड़ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां (सिद्धार्थनगर)। नेपाल के हेटौंडा में पुलिस ने आठ किलो 243 ग्राम 970 मिलीग्राम सोने के साथ दो भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनों भारतीय महाराष्ट्र के निवासी हैं। सोना कहां से लेकर आ रहे थे और कहां लेकर जा रहे थे, इसके बारे में जानकारी ले रही है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार की सुबह तीन बजे विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने पूर्व-पश्चिम सड़क खंड पर उप महानगर वार्ड नंबर 15 रेटोमेट चेकपोस्ट पर पथलैया से हेटौंडा की ओर आ रही बागमती प्रांत की स्कूटर की जांच की तो उसमें सोना बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक बरामद सोने की अनुमानित कीमत 11.43 करोड़ रुपये है। जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर के एसपी विश्वराज खड़का ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक अजीनाथ कुटी और राहुल विट्टीहालवाड़ निवासी दिघांची थाना पुजारवाड़ी, जिला सांगली महाराष्ट्र भारत को गिरफ्तार किया गया है। सोना तस्करी की विशेष सूचना मिलने के बाद एसपी खड़का के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को तैनात किया गया था, पूछताछ में गिरफ्तार दोनों व्यक्ति जनकपुर से पथलैया तक बस से और पथलैया से स्कूटर से यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन

शुरुआती जांच से पता चला है कि वे सोने को काठमांडू स्थित पशुशाला में पहुंचाने वाले थे। यह भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी 27 सितंबर को दो किलो सोना काठमांडू ले गए थे। एसपी खड़का ने बताया कि हो सकता है कि इन्हें हांगकांग से जुटाया गया हो। उन्होंने कहा कि पता चला कि हांगकांग के गिरोहों से व्हाट्सएप पर बातचीत होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed