{"_id":"6ab962997872d746840d14b1","slug":"eight-arrested-in-family-and-land-dispute-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157998-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पारिवारिक और जमीन विवाद में आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पारिवारिक और जमीन विवाद में आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
संतकबीरनगर। थाना क्षेत्र में पारिवारिक बंटवारे और रास्ते में मिट्टी डालकर बारिश के पानी का निकास रोकने को लेकर हुए विवाद के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें छह महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में पारिवारिक बंटवारे और जमीन संबंधी विवाद को लेकर शिकायतें मिली थीं। एक मामले में रास्ते में मिट्टी डालकर बारिश के पानी का निकास बाधित करने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की।
धनघटा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें छह महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।