{"_id":"64933f13f0fdcbb1850be718","slug":"eidgah-sanitation-khalilabad-news-c-7-1-214711-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ईओ ने ईदगाहों का किया निरीक्षण, साफ-सफाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ईओ ने ईदगाहों का किया निरीक्षण, साफ-सफाई के निर्देश
Wed, 21 Jun 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
ईदुल-अजहा पर्व के मद्देनजर अधिशाषी अधिकारी वैभव सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगहर। ईद-उल-अजहा पर्व को देखते हुए बुधवार को नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमां अंसारी और अधिशाषी अधिकारी वैभव सिंह ने सभासदों के साथ ईदगाहों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई कराने के साथ ही अन्य सुविधाओं के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए।
अधिशाषी अधिकारी वैभव सिंह ने कहा कि त्योहार के मौके पर नगर पंचायत मगहर की तरफ से दोनों ईदगाहों पर आने-जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई व्यवस्था के साथ चूने और पानी के छिड़काव की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही पेयजल आदि सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि त्योहार पर सभी का सहयोग जरूरी है। हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि जनमानस का ख्याल रखते हुए त्योहार को खुशी व सौहार्दपूर्वक ढंग से मनाएं।
उन्होंने त्योहार पर नगरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की। इस दौरान सभासद रईस आलम, अमीनुल कादरी, अब्दुल कलाम, मो.असअद, सुहेल अख्तर, मोहम्मद अली, अहमद आलम, मेंहदी हसन, भोलू पासवान आदि मौजूद रहे।