फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Earlier he won gold by playing, now he is preparing through coaching

Sant Kabir Nagar News: पहले खेलकर दिलाया था स्वर्ण, अब कोचिंग से कर रहे तैयारी

Tue, 02 Sep 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 02 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Earlier he won gold by playing, now he is preparing through coaching
लान टेनिस खिलाड़ी दुर्विजय,साथ में उनसे प्रशिक्षण ले रहे जूनियर खिलाड़ी प्रिंस और अंकित-स्रोत ट
हरिहरपुर। अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाने वाले दुर्विजय इन दिनों लॉन टेनिस के खिलाड़ियों के नई पौध तैयार कर रहे हैं। नाथनगर क्षेत्र के लॉन टेनिस खिलाड़ी दुर्विजय अब कोच की भूमिका निभा रहे हैं। लॉन टेनिस खिलाड़ियों की नई पौध तैयार कर रहे दुर्विजय के प्रशिक्षण से खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन


पड़रहा गांव निवासी लॉन टेनिस खिलाड़ी दुर्विजय स्टेट, नेशनल और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। बीते साल संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन (एसबीकेएफ) के जरिए नेपाल के पोखरा में हुए प्रतियोगिता में उन्होंने सिंगल, डबल्स और मिक्स्ड में स्वर्ण जीता था। इसके पूर्व जवाहर लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम नई दिल्ली में हुई नेशनल प्रतियोगिता में भी दुर्विजय ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। लॉ मांटेनियर कॉलेज से शुरू हुआ दुर्विजय के खेल का सफर अब हेरिटेज टेनिस एकेडमी राजपुर देहरादून में कोच की जिम्मेदारी तक जा पहुंचा है। दुर्विजय प्रतिभाओं को तराशने में जुटे हुए है। उनसे प्रशिक्षित दो जूनियर लॉन टेनिस खिलाड़ी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी की ओर से देहरादून में स्टेट ओपन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। दुर्विजय ने बताया कि इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिहाज से तैयार करना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को दे रहे प्रशिक्षण
हरिहरपुर। हेरिटेज नार्थ कैंपस स्कूल का छात्र प्रिंस अंडर 12 की स्टेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहा है। अवध विश्वविद्यालय से बीपीएड के छात्र अंकित अंडर-16 प्रतियोगिता का प्रतिभागी है। दिया चौधरी अंडर-18 और मीरा चौधरी अंडर-12 की खिलाड़ी हैं। सभी के प्रशिक्षक दुर्विजय हैं। दिया चौधरी की ऑल इंडिया रैंकिंग 18 और मीरा चौधरी की अंडर-12 में राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग आठवीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed