फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dull so will be removed : sp

जल्द हटाए जाएंगे सुस्त एसओ और चौकी इंचार्ज

Tue, 10 May 2022 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
dull so will be removed : sp
जल्द हटाए जाएंगे सुस्त एसओ और चौकी इंचार्ज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। समस्याओं के त्वरित निस्तारण और अपराध रोकने की दिशा में सुस्त एसओ और चौकी इंचार्ज एसपी के निशाने पर हैं। दो से अधिक बार एक ही शिकायत एसपी के समक्ष पहुंचने पर संबंधित एसओ के जरिए उठाए गए कदम की तहकीकात होगी। कार्रवाई में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एसओ के खिलाफ कार्रवाई होगी। सुस्त व लापरवाह कार्यशैली वाले एसओ और चौकी इंचार्ज चिह्नित कर लिए गए हैं, जो जल्द बदल दिए जाएंगे।

एसपी सोनम कुमार ने 16 अप्रैल को कार्यभार ग्रहण किया था। बतौर एसपी यह उनका पहला जिला है। फरियादियों की समस्याएं सुनने और उसके निस्तारण पर उनका पूरा जोर है। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के लिए मातहतों को संदेश दे चुके हैं। सूचनातंत्र को मजबूत बना कर अपराधों की रोकथाम पर उनका पूरा जोर है। यही वजह है कि जिस थाने पर पहुंच रहे हैं, वहां खासतौर पर चौकीदारों से वार्ता करके उन्हें उत्साहित कर रहे हैं। समय से सूचना देकर अपराधों की रोकथाम में मददगार बनने वाले चौकीदारों को पुरस्कृत करने का ऐलान कर चुके हैं। मंगलवार को एसपी सोनम कुमार पुलिस कार्यालय में फरियाद सुन रहे थे। दस बजे से करीब ढाई बजे तक कार्यालय में मौजूद रहे। इस दौरान कुल 45 फरियादी पहुंचे। फरियादियों के साथ कोई पैरोकार नहीं रहा। खुद फरियादी अपनी समस्याएं बताए और एसपी ने समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान पांच ऐसे लोग आए जो पूर्व में भी एसपी को प्रार्थनापत्र दे चुके थे। इनमें रास्ते का विवाद, नाली का विवाद, लेन-देन का विवाद, दर्ज मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने जैसी शिकायतें थीं। एसपी ने इसे गंभीरता से लिया और पीआरओ को निर्देश दिया कि संबंधित एसओ से जवाब तलब किया जाए। यदि उनकी लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी। पूछने पर एसपी ने बताया कि खुद शिकायतकर्ता अपना पक्ष रख रहे हैं। उनकी शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा। जिले की दो चौकी गौसपुर और तामेश्वरनाथ पर चौकी इंचार्ज की तैनाती नहीं है। रिक्त चौकियों पद जल्द तैनाती की जाएगी। सुस्त और लापरवाह कार्यशैली वाले एसओ और चौकी प्रभारी चिह्नित कर लिए गए हैं। जल्द ही उन्हें हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed