फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Due to the storm and rain, electricity was disrupted for eight hours, causing trouble in the heat.

Sant Kabir Nagar News: आंधी-बारिश से आठ घंटे बिजली बाधित, गर्मी में सांसत

Sat, 27 Jun 2026 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Due to the storm and rain, electricity was disrupted for eight hours, causing trouble in the heat.
पोल लगाते बिजली कर्मी।
संतकबीरनगर/ महुली। उमस भरी गर्मी के बीच बृहस्पतिवार की देर रात मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को जहां गर्मी से थोड़ी राहत मिली, वहीं कई जगह बिजली के खंभे गिर जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाई। हालांकि आठ घंटे के प्रयास के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई, तब उपभोक्ताओं को राहत मिली।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम तल्ख बना हुआ था। लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रहा। इस बीच बृहस्पतिवार की देर रात में अचानक आसमान में बादल छा गए और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

दूसरी तरफ आंधी व पानी के कारण कोनी गांव में पांच बिजली के खंभे धराशाई हो गए, जबकि गजपुर में भी एक बिजली का खंभा गिर गया। इससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह जब बिजली कर्मी खंभा लगाने के लिए पहुंचे तो कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारी और डायल 112 के समझाने के बाद खंभा लगाया जा सका। अवर अभियंता चंद्रभूषण ने बताया कि शुक्रवार को जब खंभा लगाने बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे तो कुछ ग्रामीणों ने एतराज जताया, जिसकी सूचना डायल 112 को दिया। मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचकर ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत करवाए, जिसके बाद खंभा लगाने का कार्य शुरू हो सका।

उन्होंने बताया कि खंभा लगाने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इसी तरह मगहर कताई मिल फीडर से जुडे़ गड़सरपार, लक्ष्मीपुर निचौरा, सेमरी, धवरिया, नहसापार, चकदही आदि गांवों में भी आंधी-बारिश के बाद बिजली आपूर्ति ठप रही। करीब आठ घंटे बाद सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इधर मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का सिलसिला चालू हो गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed