फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Due to the breach in the canal, about 200 acres of crops of farmers were submerged in water.

Sant Kabir Nagar News: नहर टूटने से किसानों की करीब 200 एकड़ फसल पानी में डूबी

Sat, 10 Jan 2026 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Due to the breach in the canal, about 200 acres of crops of farmers were submerged in water.
बहादुरपुर में नहर टूटने से जलमग्न फसल।
सलेमगढ़। गेहूं सरसों आदि की फसलों की बुआई हुए अभी 25 से 26 दिन बीते थे, दो दिन पहले किसानों ने गेहूं, सरसों आदि के फसलों की सिंचाई कर दी थी। इसके बाद सिंचाई विभाग ने बृहस्पतिवार की शाम को बहादुरपुर नहर में पानी छोड़ दिया। जहां तेज बहाव के कारण नहर का बेड टूटने से 200 एकड़ से अधिक खेत जलमग्न हो गए। जिससे किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। पानी अनवरत बह रहा है।
विज्ञापन

बुलंदियां माइनर नहर की शाखा खुदुरा, नैनुपहरु से बहादुरपुर गांव से बिहार सीमा तक जाने वाली नहर भाजपा नेता जयंत कुमार सिंह के खेत के पास नहर का बेड टूट जाने के कारण गांव के अर्जुन पासवान, उमाशंकर, विरेंद्र, विपिन प्रसाद, अरविंद, राजेश व लक्ष्मी प्रसाद सहित दो दर्जन किसानों की गेहूं, सरसों की फसल में पानी भर गया है।
विज्ञापन

जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
दूसरी ओर किसानों ने सिंचाई विभाग को सूचना दे दिया है। लेकिन नहर का पानी बंद नहीं हो सका है। वहीं एसडीओ सिंचाई विभाग संतोष कुमार राय ने कहा कि पानी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed