फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drunk youth misbehaves with teacher, case registered

Sant Kabir Nagar News: नशे में धुत युवक ने शिक्षक से की अभद्रता, केस दर्ज

Sat, 03 Aug 2024 04:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 03 Aug 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Drunk youth misbehaves with teacher, case registered
- नाथनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ददरी हरदो का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। प्राथमिक विद्यालय ददरी हरदो पर शुक्रवार को नशे में धुत युवक पहुंचा। किसी बात को लेकर शिक्षकों से बहस करने लगा। दोनों तरफ से हाथापाई होने लगी। कुछ लोग बीच-बचाव करके मामले को शांत कराया। साथी के साथ विवाद की सूचना पर काफी संख्या में शिक्षक पीड़ित अध्यापक को लेकर थाने पहुंच गए। युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर मामले छानबीन में जुट गई है।
पुलिस तहरीर में प्राथमिक विद्यालय ददरी हरदो के प्रधानाध्यापक बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को वह सहायक अध्यापक रविन्द्र नाथ मौर्य के साथ शैक्षणिक कार्य करा रहे थे। इसी दौरान एक युवक नशे में धुत होकर विद्यालय में दाखिल हुआ। गालियां देने लगा। हाथापाई शुरू कर दी। मारपीट के लिए आमादा हो गया। शिक्षक के अनुसार बच्चे भयभीत होकर रोने लगे।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक बृजेश त्रिपाठी के अनुसार युवक ने जानमाल की धमकी दी। आए दिन रास्ता रोक कर हथियार दिखाकर धमकी देता है। कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह विवाद शांत कराया। सूचना पर शिक्षक नेता अशोक कुमार गुप्ता, अरुण यादव के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में शिक्षक थाने पहुंचे। युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक बृजेश त्रिपाठी और रविन्द्र नाथ मौर्य ने पुलिस से केस दर्ज नहीं करने की बात कही है। केवल आरोपी युवक को कानूनी डर पैदा कर देने की इंस्पेक्टर राम कृष्ण मिश्र से मांग की है। दूसरे पक्ष के आरोपी युवक ने पूछताछ में बताया है कि उसका विवाह वर्ष 2012 में हुआ है। लेकिन परिषदीय विद्यालय के शिक्षक ने उसके बेटे के शैक्षणिक प्रमाणपत्र में जन्मतिथि वर्ष 2010 दिखा दिया है। इसी को सुधार कराने को लेकर कई बार विद्यालय का चक्कर काट रहा है। आज दोबारा पहुंचा तो इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed