फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   drug inspector check medical stores

मेंडिकल स्टोर की जांच में मिली तमाम अनियमिततांये

Mon, 08 Jul 2019 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
drug inspector check medical stores
धर्मसिहवा में मेडिकल स्टोर की जांच करती ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा - फोटो : KHALILABAD
दवा के दुकानों की हुई जांच, मिली अनियमितता
विज्ञापन

- संदिग्ध दवाओं के लिए गए नमूने, जांच से दवा कारोबारियों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। ड्रग इंस्पेक्टर ने सोमवार को धर्मसिंहवा के दो मेडिकल स्टोर की सघन जांच की। स्टोर के मालिक की मौजूदगी में उन्हें तमाम अनियमितताएं मिली। दो संदिग्ध दवाओं के नमूने व अन्य खाका तैयार कर जांच के लिए टीम अपने साथ ले गई।

ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा के सोमवार को औचक निरीक्षण की खबर से क्षेत्र के दवा व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। ज्यादातर दुकानों के शटर गिरा दिए गए थे। उनके द्वारा धर्मसिंहवा बाजार में स्थित एक मेडिकल स्टोर की जांच की गई। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि मेडिकल स्टोर को थोक दवा विक्रेता का लाइसेंस मिला हुआ है पर वह फुटकर बिक्री करते हुए मिले। दवा व्यवसाई से क्रय बिल मांगे जाने पर नहीं दिखा पाए। बताया की दो संदिग्ध दवाओं का नमूना जांच के लिए ले जाया जा रहा है। दुकान में कैश मेमों नहीं मिला और काउंटर के अंदर तमाम एक्सपायरी डेट की दवाएं मौजूद मिली। उन्होंने बताया कि मेंहदावल के फुटकर दवा के एक मेडिकल स्टोर की जांच की गई जहां पर दवा व्यवसायी व फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिले। दवा विक्रेता के पिता की मौजूदगी में जांच की गई। यहां भी दवा का बिल नहीं मिला। मेडिकल स्टोर में तमाम अनियमितताएं पाई गई हैं जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को कार्रवाई हेतु प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed