फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drones will be used to monitor the Kartik Mela area.

Sant Kabir Nagar News: कार्तिक मेला क्षेत्र में ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी

Wed, 05 Nov 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Drones will be used to monitor the Kartik Mela area.
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को दिन में जनपद के समस्त अधिकारी के साथ ऑनलाइन माध्यम से कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला के तैयारी की समीक्षा किया। उन्होंने जिम्मेदारों को कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक और सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि सभी प्रमुख घाट, सरोवर, नदी तट एवं पूजा स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। भीड़ वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा से लगातार निगरानी रखी जाएगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

साथ ही एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम को अलर्ट पर रखा गया है। भीड़भाड़ से बचने के लिए आसपास के मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा।
वाहनों की पार्किंग के लिए वैकल्पिक स्थल चिन्हित किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण एवं दिशा-निर्देश की जानकारी देने के लिए घाटों पर लाउड स्पीकर की व्यवस्था की गई है। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और चिकित्सा दल को घाट के आसपास तैनात किया गया है। जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने लोगों से अपील किया कि इस पर्व को सभी लोग आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। प्रशासन सभी घाटों एवं पूजा स्थलों पर सुरक्षा और यातायात की पुख्ता व्यवस्था किया है। श्रद्धालु किसी भी असुविधा की स्थिति में तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed