फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dream of pension came true

जिनका घर-घर से सरोकार, उनकी पेंशन का सपना हुआ साकार

Wed, 24 Mar 2021 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Dream of pension came true
खलीलाबाद ब्लॉक में आयो​जत ​​कैंप में पंजीकरण कराने के बाद प्रमाणपत्र देते अफसर। - फोटो : KHALILABAD
जिनका घर-घर से सरोकार, उनकी पेंशन का सपना हुआ साकार
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिनकी मेहनत देश का आधार, उनकी पेंशन का सपना साकार हुआ। गरीबों के बुढ़ापे का सहारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना (पीएमएसवाईएम) के तहत श्रम विभाग और ‘अमर उजाला’ के संयुक्त प्रयास से बुधवार को पंजीकरण शिविर लगाया गया। खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में आयोजित शिविर का उद्घाटन श्रम परिवर्तन अधिकारी मोहम्मद अब्बास और जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र शुक्ल ने किया। शिविर में 45 समाचार पत्र वितरकों का प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के लिए पंजीकरण हुआ। जबकि मेंहदावल, नाथनगर, हैंसर और खलीलाबाद ब्लॉकों में लगे शिविर में 259 श्रमिकों का अन्य योजनाओं के लिए पंजीकरण कराया गया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद अब्बास ने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रुपये प्रति माह पेंशन मिलेगी। इसके लिए किसी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जैसे ही 60 साल की आयु पूरी होगी, वैसे ही खाते में रकम जाने लगेगा। इस योजना के लिए उम्र के अनुसार 60 वर्ष की उम्र तक 55 से 200 रुपये प्रति माह प्रीमियम के रूप में जमा करने होंगे। 15 हजार रुपये से कम मासिक वेतन पाने वाले असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी, श्रमिक तथा कामगार इसका लाभ उठा सकते है। पेंशन की किसी दूसरी योजना में पंजीकरण कराने वाले पात्र नहीं होंगे। इस दौरान प्रभुनाथ ओझा, सूर्य प्रकाश सिंह, अजय कुमार यादव, राहुल राय, आनंद त्रिपाठी, योगेश शुक्ल, रंगेलाल, हरिनंदन, संजय, बालकेश, वीरेंद्र, विजेंद्र, श्रीचंद, श्रीधर, श्यामिका प्रजापति, सत्य प्रकाश सिंह, ईश्वर, दिनेश कुमार निषाद, हनुमान, राकेश, विशाल, जितेंद्र, राजेश, शशिकांत, मोहम्मद शरीफ समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन दस्तावेजों के साथ उठाएं योजना का लाभ
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए बहुत कागजात नहीं चाहिए। आय का प्रमाणपत्र भी नहीं देना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ आधार कार्ड, बचत बैंक पासबुक, आईएफसी कोड के साथ मोबाइल फोन नंबर चाहिए। इसी मोबाइल फोन पर ओटीपी जाएगी और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होगी। निर्धारित प्रीमियम की पहली किस्त की राशि भी लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘असंगठित मजदूूूरों के लिए बहुत अच्छी योजना है’
अष्टभुजा बारी ने कहा कि इस योजना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पंजीकरण कराने आया हूं। इसका लाभ 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद मिलेगा। बुढ़ापे में कुछ सहारा मिलेगा। रविंद्र ने कहा कि योजना के बारे में लोगों से सुना था। पता चला यहां शिविर लगा है। इस नाते अपना पंजीकरण कराने चला आया। यह बहुत ही अच्छी योजना है। इससे गरीब तबके के लोगों को राहत मिलेगी। श्यामिका प्रसाद ने कहा कि कई बार योजनाएं आती हैं, लेकिन पंजीकरण कराने में ही सबसे बड़ी समस्या होती थी, लेकिन यहां आने के बाद बहुत ही आसानी से पंजीकरण हो गया। शिविर से लाभ मिला है। जयप्रकाश ने कहा कि असंगठित मजदूूूरों के लिए बहुत अच्छी योजना है। इसका फायदा न केवल जरूरतमंद को मिलेगा, बल्कि उसके परिवार को भी मिलेगा। यह योजना बहुत ही कामगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed