फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drain overflowed at three places in the city, water on tracks

Sant Kabir Nagar News: शहर में तीन जगह पर नाला ओवरफ्लो, पटरी पर लगा पानी

Fri, 01 Mar 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 01 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Drain overflowed at three places in the city, water on tracks
आजाद चौक, मोतीनगर व मुस्तफा मार्केट के लोग व दुकानदार परेशान
विज्ञापन

गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध, पालिका प्रशासन नहीं ले रहा सुधि

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में तीन जगहों पर नाला ओवरफ्लो हो गया है। जिसकी वजह से पानी सड़क की पटरियों पर आ गया है। इसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। घरों व दुकानों के सामने पानी लग जाने से वाशिंदों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। इसके बाद भी पालिका प्रशासन इस दिशा में ध्यान नहीं दे रहा है।
शहर के आजाद चौक, मोतीनगर और मुस्तफा मार्केट के पास नाला ओवरफ्लो हो गया है। नालियां जाम से यह समस्या खड़ी हुई है। मजबूरी में लोगों को गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। लोगों के कपड़े तक खराब हो रहे हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के घरों व दुकानों के सामने गंदा पानी लग जाने से जहां रहना मुश्किल हो गया है वहीं दुकानों पर ग्राहक नहीं आ रहे हैं। जिससे व्यापार भी चौपट हो रहा है।
विज्ञापन


शहर के नेहरू चौक से आजाद चौक तक नाला जाम होकर ओवरफ्लो कर रहा है। जिसके कारण पटरियों पर गंदा पानी लग गया है। घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। पालिका प्रशासन को तत्काल कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुर्रहमान खान, शहरवासी

नालियोंं की साफ-सफाई नियमित रूप से नहीं हो रही है। जिसके कारण नाले जाम हो गए हैं। उससे दुर्गंध उठ रही है। साथ ही पटरियों पर गंदा पानी जमा हो गया है। इससे आना-जाना मुश्किल हो गया है। पालिका प्रशासन को नाले की सफाई करानी चाहिए।
- सीमू, शहरवासी

आजाद चौक से पठान टोला मुख्य मार्ग के किनारे गंदा पानी जमा है। इससे वयापार प्रभावित हो रहा है। ग्राहक आ नहीं रहे हैं। इस समस्या का निदान कराया जाना आवश्यक है। पालिका प्रशासन से शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
शमीउल्लाह, शहरवासी

आजाद चौक के पास सड़क की दोनों पटरियों पर गंदा पानी लगा है। जिसके कारण आना-जाना मुश्किल हो गया है। दुकानों के सामने पानी लगने से ग्राहक नहीं आ रहे हैं, जिससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

- चंद्र प्रकाश राय, शहरवासी

जल निकासी के लिए आजाद चौक पर अंडरग्राउंड नाला का निर्माण कराया गया है। जिसे मुख्य नालों से जोड़ा जा रहा है। इसके कारण समस्या आई है। जल्द ही समस्या का निदान किया जाएगा।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed