{"_id":"68599346791dd21bee018833","slug":"drain-construction-is-slow-business-is-getting-ruined-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-134541-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नाला निर्माण सुस्त, चौपट हो रहा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नाला निर्माण सुस्त, चौपट हो रहा कारोबार
Mon, 23 Jun 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर बदहाल नेदुला से बैंक चौराहा मार्ग पर चल रहा निर्माण कार्य।
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर नेदुला चौराहे से बैंक चौराहे पर हो रहा नाला व सड़क निर्माण इस क्षेत्र के निवासियों के साथ ही क्षेत्र में रहने वाले व्यापारियों के कारोबार को प्रभावित कर रहा है।
तकरीबन एक माह से अधिक समय बीत गया है। पूरी सड़क खोद दी गई है, लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया है। बरसात के चलते फैल रही कीचड़ के चलते दलदल बन जा रहा है। जिससे व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया है।
बैंक चौराहे से लेकर नेदुला तक नाला और सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें एक तरफ नाली बनाई जा रही है। इसके लिए सड़क को पिछले एक माह से अधिक समय से खोद दिया गया है। दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही नहीं के बराबर है। मजबूरी में ही लोग यहां की दुकानों पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
दुकानदार पूरे दिन दुकान खोलकर बैठ रहे हैं, लेकिन उनकी बिक्री तो दूर, बोहनी भी नहीं हो रही है। वहीं सड़क खराब होने के चलते लगने वाला जाम इनको और भी मुसीबत दे रहा है।
व्यापारी कहते हैं कि दुकानों का किराया देना पड़ रहा है। इसके साथ ही काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन भी देना पड़ रहा है। लेकिन उसके हिसाब से आय नहीं हो रही है। इस काम के पूरा होने का समय 15 जून तक ही था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है।
वहीं बीच में बरसात हो जाने की वजह से लोगों को और दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
इस क्षेत्र में रहने वाले तकरीबन 20 हजार से अधिक लोग इस सड़क के निर्माण की धीमी रफ्तार के शिकार हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर शीघ्र ही निर्माण नहीं कराया गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।