फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dozens of goats sick with mysterious fever and Sarra disease

Sant Kabir Nagar News: रहस्यमयी बुखार और सर्रा रोग से दर्जनों बकरियां बीमार

Tue, 28 Oct 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 28 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Dozens of goats sick with mysterious fever and Sarra disease
महुली। विकासखंड नाथनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मड़हाराजा के चननी पुरवा में रहस्यमयी बुखार और सर्रा रोग के प्रकोप से पिछले चार दिनों में दर्जन भर बकरियां बीमार पड़ गई हैं। जिससे पशुपालकों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

विकास खंड नाथनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़हा राजा के पुरवा चननी में पिछले क़रीब चार दिनों से बकरियों में रहस्यमयी बुखार जुकाम और सर्रा रोग जैसी संक्रामक बीमारी से दर्जन भर बकरियां बीमार हैं। पशुपालकों का कहना है मजबूर होकर वह प्राइवेट डॉक्टर से इलाज कर रहे हैं। लेकिन किसी तरह की राहत जानवरों को नहीं मिल पा रही है। ग्राम निवासी कमरूद्दोहा ने बताया कि उनकी सात, तथा उनके भाई साहू की दो, नबी रहम की पांच, नबी हुसैन की छह, अजीज की आठ, तहौवर की छह और अब्दुल्लाह आदि की पांच बकरियां बीमार हैं।
विज्ञापन

पशुपालकों ने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग नाथनगर को दी गई है, लेकिन अभी तक गांव में बकरियों के इलाज के लिए कोई टीम नहीं पहुंची। पशुपालकों ने आशंका जताई है कि समय से इलाज नहीं हुआ तो दर्जनों बकरियों की मौत हो सकती है। जिससे उनका भारी नुकसान होगा। एसडीएम धनघटा डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि इस संबंध में पशुपालन विभाग के अधिकारियों से बात करके टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले शुरु हुई बीमारी : पीड़ित पशुपालकों ने बताया कि चार दिन पहले यह बीमारी कमरुद्दोहा के घर की बकरियों से शुरू हुई थी।
बकरियों को तेज बुखार, जुकाम होने के बाद सर्रा रोग से संक्रमित हो गईं। धीरे-धीरे पूरे गांव में यह बीमारी फैल गई। जिससे उनके गांव की दर्जनों से अधिक बकरियां बीमार पड़ गईं। पशुपालकों ने बताया कि इसकी जानकारी पशु अस्पताल पर दी गई। लेकिन कोई कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed