फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dowry harassment case against nine in-laws including husband

Sant Kabir Nagar News: पति समेत नौ ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस

Fri, 02 Feb 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 02 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against nine in-laws including husband
- धर्मसिंहवा क्षेत्र निवासी पीड़िता की सिद्धार्थनगर जनपद में हुई थी शादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता का प्रार्थनापत्र मिलने पर पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी समेत नौ लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
एसओ महिला थाना पूनम मौर्या ने बताया कि धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के शिकायत पत्र के अनुसार उसकी शादी महेश निवासी जनियाजोत थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर के साथ वर्ष 2019 में हुई थी। ससुराल में दस दिन रहने के बाद वह मायके आई और फिर छह महीने बाद विदा होकर ससुराल पहुंची।

कुछ दिन बीतने के बाद पति महेश, ससुर बिच्छूलाल, सास किसमती, जेठ रमेश व सुरेश, दोनों जेठानी, ननद और उसके पति कम दहेज लाने का ताना देना शुरु कर दिया। बिना खाना-पानी दिए घर में बंदकर प्रताड़ित करते थे। एक लाख रुपये नकद और बुलेट गाड़ी की मांग किया जाने लगा। जिसके बारे में पीड़िता ने अपनी मां व पिता को बताया। उनकी डिमांड पूरी न होने पर पांच अप्रैल 2023 को मारपीट कर मायके के सीवान में छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed